लब चौक में सड़क किनारे नाली ब्लॉक होने से गंदगी लबालब,बदबू से परेशान लोग

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के कार्यालय से मात्र 300 मीटर की दूरी पर लब चौक से राजा का तालाब की तरफ जाने वाली सड़क किनारे निकासी नाली ब्लॉक होने के कारण गन्दगी से लबालब भरी हुई है ।

जिससे बदबू फैल रही है तथा नाली की गन्दगी में तैयार कीड़े दुकानों में घुस जा रहे हैं। दुकानदारों का दुकानों में बैठना तथा दुकानों में बैठकर रोटी खाना मुश्किल हो रहा है।

दुकानदारों ने कहा कि इस निकासी नाली के आगे लाखों रुपए खर्च कर ड्रेन बनाई गई है। परन्तु निकासी नाली ही ब्लॉक पड़ी है तो लाखों रुपए खर्च करने का क्या ओचित्य है।

दुकानदार मोहन लाल बग्गा, अशोक कुमार, प्रकाश चंद, जेके, भरत इत्यादि ने कहा कि इस निकासी नाली को सालों से साफ नहीं किया गया है।

विभाग को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने दो-तीन दिनों में इस निकासी नाली की सफाई नहीं की गई तो विभागीय कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

अधिशाषी अभियंता ज्वाली के बोल

इस बारे में लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता जगतार सिंह ने कहा कि जल्द ही निकासी नाली को साफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में जेई को आदेश दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...