ज्वाली: जहरीली दवाई निगलने से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत भरमाड़ में एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार (45) पुत्र हरि सिंह निवासी भरमाड के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार संजय कुमार (45) पुत्र हरि सिंह निवासी भरमाड ने मंगलवार शाम को किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई।

परिजन उसे उपचार हेतू सिविल अस्पताल ज्वाली में ले आए लेकिन वहां पर कार्यरत डॉक्टर ने उसे टांडा के लिए रेफर कर दिया।

उसकी बुधवार सुबह टांडा में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी डॉ खुशहाल चंद शर्मा के बोल

एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...