
सिहुंता – अनिल समिवयाल
जल शक्ति उपमंडल सिहुंता द्वारा बनाया गया फ़िल्टर टैंक सफेद हाथी बना हुआ है। मामला सामने आने पर आधिषाशी अभियन्ता तथा सहायक अभियन्ता फोन नही उठा रहे हैं।सहायक अभियन्ता सिहुंता ने मीडिया कर्मी का दूरभाष नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।
गौरतलब है कि जिला चम्बा के जल शक्ति मंडल डलहौजी के उपमंडल सिहुंता की बैठक नामक जगह पर वर्षों पहले हुई थी। जिसमें विभाग द्वारा एक पेयजल फ़िल्टर टैंक बनाया गया था। जिसमे की जल विभाग सिहुंता पानी डालना भल गया है ।
यहां पर जल शक्ति विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आ रही है । क्योंकि सरकार का लाखों का खर्च बर्बाद किया गया है।
क्या सिर्फ जल शक्ति विभाग ने ठेकेदार को फायदा देने के लिए ही उपत टैंक का निर्माण कराया था ?
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने जल शक्ति उपमंडल सिहुंता की कार्य प्रणाली पर कई सवालिया निशान लगाए हैं । बुद्धिजीविओं की माने तो हिमाचल सरकार तथा जल शक्ति विभाग द्वारा दी जाने वाली जल कल्याणकारी योजनाओं को जीरो ग्राउंड इम्प्लीमेंट करने में ये विभागीय कर्मचारी व अधिकारी असमर्थ हैं।
ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियो पर विभागिय जांच बिठाकर उन्हें तुरन्त निलंबित करना चाहिए । बुद्धि जीवियों ने यहां तक कहा की यह कर्मचारी और अधिकारी अक्सर इन निमयों के विपरीत कार्य करते हुए नज़र आते हैं ।
बुद्धिजीवियों ने जल शक्ति विभाग अधीक्षण अभियंता , जल शक्ति मंत्री तथा मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार से मांग की है कि इस मामले मैं कड़ा संज्ञान लें ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जनता को सीधा लाभ मिल सके ।
इस बारे जब सम्बंधित जल शक्ति विभाग के अनुभाग हटली के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही मैं यहां जॉइनिंग की है ।
उक्त फ़िल्टर टैंक के बारे मे मुझे मीडिया से ही ज्ञात हुआ है । जल्द ही मैं वहां जाकर फ़िल्टर टैंक को देखूंगा। जो भी कार्यवाही होगी जल्द की जाएगी।
