मकान के लेंटर से गिरने पर महिला घायल, आईजीएमसी शिमला में चल रहा इलाज, हालात नाजुक

--Advertisement--

Image

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार-

जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडी धार में एक दर्दनाक घटना पेश आई है। बीते सोमवार की शाम टिकमु देवी उम्र 62 वर्ष पत्नी नोक सिंह गांव जावल अपने कार्य से मकान के लेंटर पर गई थी तो उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे फर्श पर गिर गई।

महिला को सिर में गंभीर चोट के चलते सिविल अस्पताल बंजार ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला को रेफर किया है। घायल महिला अभी आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की हालात नाजुक बनी हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार जन स्त्वध है और लोग इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे है। घायल महिला के परिवार जनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकमू देवी अभी तक आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। डाक्टरों की देखरेख में पीड़ित महिला का इलाज चला हुआ है लेकिन उसकी हालात काफी नाजुक बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...