अग्निकांड: थांदल गांव में चार मकान जले, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड में 12 कमरों का चार मंजिला मकान राख हो गया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक थांदल निवासी ऊधो राम पुत्र नाकू राम के मकान में सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। मकान से उठने वाली गंध के कारण परिवार के सदस्य जाग गए और घर से बाहर खुली जगह पर आ गए।

मकान में लगी आग की लपटों को देखकर परिजनों की चीखें निकल गईं। इन्हें सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया।

आग से 12 कमरों वाला चार मंजिला मकान पूरी तरह रख हो गया। 10 भेड़-बकरियां भी आग की चपेट में आने से जलकर मर गईं।

आग में साथ लगते मकान भी इसकी जद में आ गए। इससे हेमराज के मकान की ऊपरी मंजिल के चार कमरे, कांशीराम पुत्र ठाकर दास के मकान की ऊपरी मंजिल के चार कमरे और खेमराज पुत्र भीमराम के मकान के ऊपरी मंजिल के दो कमरे भी आग की भेंट चढ़ गए।

प्रचंड आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने जीजान लगा दी लेकिन आग की लपटों ने देखते ही देखते सब कुछ राख के ढेर में तब्दील कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीण प्रचंड आग लपटों से गांव के अन्य घरों को बचाने में सफल रहे।

सूचना मिलने के बाद आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव और उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा ने तहसीलदार और संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा।

टीम ने मौके पर पहुंच कर ऊधो राम को बीस हजार और अन्य प्रभावितों हेमराज, कांशी राम और खेमराज को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।

उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावितों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...