खेत किनारे मृत मिली मादा तेंदुआ, गले में लिपटी हुई थी तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

ऊना जिले के हरोली उपमंडल के तहत आते कुंगड़त में करीब 1 वर्ष की मादा तेंदुआ मृत हालत में मिली है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए के गले में एक तार लिपटी हुई थी, जिसके चलते इसकी मौत शिकंजे में फंस कर होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी राणा सोहन सिंह ने बताया कि वह अपने गांव के जंगल में नियमित रूप से जाते हैं। मंगलवार को भी वह जंगल की तरफ गए थे तथा वापस आते हुए उन्हें एक खेत किनारे झाड़ियों में तेंदुए को पड़े हुए देखा।

उन्होंने इस संबंध में पंचायत प्रधान को सूचित किया। वहीं प्रधान विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई।

उन्होंने भी संदेह जताया है कि इस तेंदुए की मौत शिकंजे में फंस कर हुई है। वन विभाग के अधिकारी संजीव ठाकुर का कहना है कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि आखिर उसकी मौत के क्या कारण हैं।

घटना के संबंध में पुलिस के पास भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने घटना छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...