दर्दनाक हादसा : चम्बा में रावी नदी में गिरी कार, चाचा-भतीजे की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

भरमौर क्षेत्र के गैहरा-लेच संपर्क मार्ग पर लेच पुल के निकट कार रावी नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। मृतकों की पहचान केसर सिंह (53) पुत्र धर्मू राम निवासी गांव लेच तथा विनोद कुमार पुत्र अनिल चौहान निवासी लेच के रूप में हुई है।

मंगलवार देर शाम केसर सिंह अपने भतीजे के साथ किसी कार्य से गैहरा आया हुआ था जहां से वे वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार (एचपी 45-0357) लेच पुल के निकट पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई।

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।

केसर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को उपचार के लिए चम्बा मेडिकल काॅलेज ले आए जहां जख्मों के ताव न सहते हुए विनोद की भी सांसें थम गईं।

हादसे के बाद केसर सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। केसर सिंह ने बीते सप्ताह ही अपने बेटे की शादी करवाई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।

उधर, डीएसपी चम्बा अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...