जेओए पेपर लीक मामले में नौ आरोपित जमानत पर रिहा, परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित करने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेओए) आइटी परीक्षा की बी सीरीज का पेपर लीक होने के मामले में गिरफ्तार नौ आरोपितों को सोमवार को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है।

महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में 24 अप्रैल को जेओए पेपर लीक मामले में आरोपित राकेश कुमार, गोपाल दास, बलवंत सिंह, जोगेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विवेक, अनित ठाकुर, नरेंद्र और शेखर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत के बाद सोमवार को पुन: न्यायालय में पेश किया। वहां से इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

मंडी की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट जल्द उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जेओए आइटी परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित हो

प्रदेश में जेओए आइटी परीक्षा में शामिल अभ्यथियों ने पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को रद न कर इसका परिणाम जल्द घोषित कर हजारों बेरोजगारों को राहत प्रदान करने की मांग की हैं। पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अभ्यर्थी रमेश ने बताया कि युवाओं ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आनलाइन माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा है। हजारों युवा इस परीक्षा की लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इस परीक्षा के रद होने से 19 हजार अभ्यर्थियों और उनके परिवार के सदस्यों को  मानसिक प्रताडऩा का शिकार होना पड़ रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जल्दी घोषित करने की मांग की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...