आग से बचने को सड़क में पहुंचा भालू

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

नागरिक अस्पताल से सटे वन क्षेत्र की बेकाबू आग के परिसर के समीप पहुंच जाने से अफरा- तफरी मच गई। हालांकि आग को सामूहिक प्रयासों से अस्पताल भवन व आवासीय क्षेत्रों में पंहुचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम जगन ठाकुर, थाना प्रभारी अनिल कुमार, तहसीलदार राजेश जरयाल, अग्निशमन जवान, वायु सेना के जवान, नगर परिषद, जल शक्ति विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुटे गए।

मगर वन क्षेत्र मे तेज ढलान होने के कारण आग बुझाना चुनौती बना हुआ था, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सामूहिक प्रयासों से आग को नागरिक अस्पताल एवं साथ लगते आवासीय क्षेत्रों तक पंहुचने से पहले काबू पा लिया गया।

मगर आग की चपेट में आने से वन क्षेत्र के समीप एक पशुशाला जलकर राख हो गई। इसी बीच वन क्षेत्र में लगी आग के बाद एक भालू भी आग से बचने के प्रयास में जंगल क्षेत्र से दौड़ते हुए कथलग सड़क पर पंहुच गया। लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद वह भालू जंगल की तरफ भाग गया।

गौर हो कि लगातार आग की घटनाओं से जहां पर्यावरण वन संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान हो रहा है तो वहीं चारों तरफ फैला धुएं का गुबार इंसानी स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...