
शिमला – जसपाल ठाकुर
हिमाचल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कुछ इलाकों में लू चल रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों के टाइम में बदलाव का निर्णय लिया है।
स्कूलों का समय सुबह सात से 12 बजकर 30 मिनट और साढ़े 7 बजे से 12 बजकर 50 मिनट रहेगा। इस बारे आज निदेशक हायर एजुकेशन डॉ, अमरजीत के शर्मा ने सभी शिक्षा उपनिदेशक, प्रिंसिपल और हेडमास्टर को आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार हिमाचल के ग्रीष्म क्षेत्रों में मौसम की स्थिति और गर्मी/लू को ध्यान में रखते हुए, यह निर्देश दिया जाता है कि स्कूलों के समय को सुबह 7 बजे से 12:30 या 7:30 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक बदला/समायोजित किया जा सकता है।
यदि छात्रों और कर्मचारियों के हित में वांछित है। अनुपालन रिपोर्ट इस निदेशालय को यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाए। अभी स्कूलों का टाइम सुबह 9 से 3 बजे तक है।
