मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कल आ रहे छतरी, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

--Advertisement--

Image

मंडी, 2 मई- नरेश कुमार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 3 मई को अपने गृह विधान सभा क्षेत्र के दौरे में जनता को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं सौंपेंगे। वे 3 मई मंगलवार को दोपहर 12ः35 बजे छतरी के समीप मेला मैदान गत्तू पहंुचेंगे।

सहायक आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उठाऊ पेयजल योजनाओं बरयोगी, गीन्नि निहरी तथा करगनु-बगदैण के शिलान्यास करेंगे। वे पेयजल योजना सेरी बागा का उद्घाटन भी करेंगे। इससे ककड़ाधार पंचायत के नेहरा, कांधल,भजौणी,चावग गांव लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री बहाव सिंचाई योजना बेठवां के कमांद विकास क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे। वे बहाव सिंचाई योजना छतरी खड्ड से कोहीधार के पुनर्निमाण कार्य का और राणाबाग-बिहणी-सेरी सड़क का उद्घाटन करेंगे।

वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चपलांदीधार के भवन का शिलान्यास करने के अलावा स्वर्ण जयन्ती आश्रय योजना के तहत क्षेत्र के 200 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र प्रदान करेंगे। इस मौके मुख्यमंत्री गत्तू में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सायं साढ़े 4 बजे छतरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन करेंगे। वहां मुख्यमंत्री लोगों की समस्या भी सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव छतरी में ही रहेगा। मुख्यमंत्री का 4 मई प्रातः 10ः15 बजे सिरमौर जिले के लिए प्रस्थान का कार्यक्रम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...