तरुण कपूर पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्‍त, जानिए कौन हैं हिमाचल काडर के यह IAS अधिकारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश काडर के आइएएस अधिकारी को बड़ी जिम्‍मेवारी मिली है। हिमाचल काडर के सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी तरुण कपूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार नियुक्त हुए हैं।

तरुण हिमाचल में कुछ जिलों के डीसी भी रहे हैं। ऊर्जा सचिव भी रहे हैं। 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी तरुण कपूर पेट्रोलियम सचिव के पद से सेवानिवृत्त हैं।

वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। हिमाचल में अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। विभिन्‍न जिलों के डीसी रहते भी इन्‍होंने बेहद सराहनीय कार्य किए हैं, जिन्‍हें जनता आज भी याद करती है। उनकी योग्‍यता के कारण ही अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्‍हें बड़ी जिम्‍मेवारी मिली है।

हिमाचल में रहते हुए उन्होंने पर्यावरण, वन, ऊर्जा, लोक निर्माण, आबकारी एवं कराधान, खाद्य एवं आपूर्ति विभागों का दायित्व निभाया।

उन्‍होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी में ग्रेजुएशन करने के बाद एमबीए किया। प्रशासनिक सेवा में चुने जाने के बाद उन्‍हें हिमाचल प्रदेश काडर मिला।

1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी तरुण कपूर हिमाचल प्रदेश और केंद्र में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं व उन्‍होंने पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्‍मेवारी का निर्वहन किया।

बताया जा रहा है केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर को दो साल के लिए नियुक्ति दी गई है व इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...