12 दिन हो गए बेटी को गायब हुए, पुलिस की नाकामी के आगे नतमस्तक मां! जिला अधिकारी के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोई

--Advertisement--

Image

हिमखबर – संपादक सूरज विश्वकर्मा

कभी-कभी इंसान पर दुख इस तरह से हावी हो जाता है कि वह किसी के भी आगे नतमस्तक होने को मजबूर हो जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण कानपुर में देखने को मिला है।

जहां चकेरी में बेटी के अपहरण के 12 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित मां ने जिलाधिकारी नेहा शर्मा के पैर में गिरकर न्याय की गुहार लगाने लगी।

ऐसे में जिलाधिकारी ने तुरंत महिला को पकड़कर उठाया और उससे मामले की पूरी जानकारी ली। डीएम ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, चकेरी के देवीगंज भट्टा निवासी रामकुमारी कठेरिया ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अंजू घरों में चौका-बर्तन करती है। बीती 19 अप्रैल को वह काम पर गई लेकिन घर नहीं लौटी।

बेटी की तलाश शुरू की तो पता कि पटेल नगर स्थित एक टेंट हाउस में काम करने वाला कन्हैया बाल्मीकि उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने कन्हैया के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन कार्रवाई नहीं की।

इस बारे में थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की बेटी की तलाश की जा रही है। डीएम नेहा शर्मा संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...