शाहपुर में रथ पर सवार हुए मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, सारथी बनीं मंत्री सरवीण चौधरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। मुख्‍यमंत्री शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बस अड्डा का लोकार्पण करने के बाद रथ पर सवार हुए। शाहपुर बाजार में रथ पर सवार होकर जयराम ठाकुर जनसभा स्‍थल तक पहुंचे।

इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व स्‍थानीय विधायक सरवीण चौधरी रथ में जयराम ठाकुर की सारथी बनी। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, सांसद कांगड़ा-चंबा किशन कपूर भी मुख्‍यमंत्री के साथ सवार हुए। इस मौके पर साथ लगती जिला चंबा की भटियात सीट से विधायक विक्रम जरियाल भी साथ थे।

शाहपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया। सरवीण चौधरी भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं और लंबे समय से मंत्री के दायित्व को निभा रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की खास मंत्रियों में से एक रही हैं। सरवीण पांच बार चुनाव जीत चुकी हैं व तीन बार से लगातार अजेय हैं।

सरवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया। गगल एयरपोर्ट से लेकर शाहपुर तक वाहनों के लंबे काफ‍िले के साथ मुख्‍यमंत्री सभा स्‍थल पर पहुंचाया गया। दर्जनों दोपहिया व दूसरे वाहन काफ‍िले में शामिल थे।

यहां पर मुख्यमंत्री ने बस अड्डे को लोकार्पित किया व साथ ही पुलिस थाने के नए भवन का भी शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने पेंशनरों के राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...