वृद्धाआश्रम दाड़ी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 72 घंटे इंतजार के बाद पुलिस करवा देगी अंत्येष्टि

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

वृद्ध आश्रम दाड़ी में 70 वर्षीय बुजुर्ग गूंगा राम की मौत हो गई। यह बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था और आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और 72 घंटे रखने के बाद शव की पुलिस अंत्येष्टि कर देगी।

पुलिस को मृतक की पहचान का पता नहीं है कि यह बुजुर्ग कहां का रहने वाला है। अगर गूंगा राम के बारे में कोई जानता हो तो थाना धर्मशाला से संपर्क कर सकता है। बताया जा रहा है मृतक गूंगा राम वर्ष 2018 में वृद्ध आश्रम में आया था और यहीं पर तब से रह रहा था।

बुजुर्ग बोलने में असमर्थ था व उसे अपने घर का भी पदा नहीं था कि वह कहां का रहने वाला था। जिसका आज देहांत हो गया। पुलिस थाना धर्मशाला की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 72 घंटे इंतजार के बाद पुलिस शव की अंतेयष्टि कर देगी।

वहीं, थाना धर्मशाला के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक कहां का रहने वाला था, इसकी कोई जानकारी नहीं है, इसलिए पुलिस 72 घंटे के बाद अंत्येष्टि करवा देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...