ब्यास नदी में डूबने से दो युवको कि मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

हिमाचल के कांगड़ा जिला के कालेश्वर महादेव क्षेत्र में ब्यास नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। युवक ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत सिहोरपाईं के बताए जा रहे हैं। साथ ही चचेरे भाई हैं।

युवकों की उम्र 17 से 18 साल के बीच है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को ब्यास नदी से निकालकर कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि ज्वालामुखी उपमंडल की सिहोरपाईं पंचायत के पांच लड़कों ने पंच तीर्थी महाकालेश्वर जाने और नहाने का प्रोग्राम बनाया। तीन युवत बाइक तो दो साइकिल पर निकले। बाइक सवार युवक पहले पंच तीर्थी पहुंच गए। पर साइकिल पर निकले युवक कालेश्वर में ब्यास नदी में नहाने उतर गए।

जब तीन लड़कों ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह इस स्थान पर हैं और आप भी आ जाओ। तीनों लड़कें उस स्थान पर पहुंचे तो वहां पर दोनों युवकों के कपड़े. मोबाइल आदि थे पर युवक दिखाई नहीं दे रहे थे।

इसके बाद युवकों ने मामले की सूचना सिहोरपाईं में युवकों के परिजनों को दी। स्थानीय लोगों ने ब्यास नदी से युवकों के शवों को निकाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...