रोजगार चाहिए तो कल आए आइटीआइ शाहपुर, साक्षात्‍कार लेंगी बड़ी कंपनियां

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आइटीआइ शाहपुर में 21 अप्रैल को अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10वीं, जमा दो, आइटीआइ, डिग्री व डिप्लोमा होल्डर बेरोजगार युवाओं का चयन किया जाएगा।

मेले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। इस दौरान राज्य व बाहरी राज्यों की 8 से 10 प्रतिष्ठित कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन करेंगी।

आइटीआइ शाहपुर के ट्रेनिंग एंव प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल ने बताया कि यह एक सुनहरा अवसर है जो इतने बड़े स्तर पर संस्थान में अप्रेंटिस मेला आयोजित हो रहा है।

इस अप्रेंटिस मेले में वे अभ्यर्थी जिन्होंने सरकारी व गैर-सरकारी और प्राइवेट संस्थान से एनसीवीटी और एससीवीटी में आइटीआइ की परीक्षा उत्तीर्ण की हो साक्षात्कार का हिस्सा बन सकते हैं।

इस कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं, 12वीं के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अलावा आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने साथ लाने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी को अपना मोबाइल साथ लाना अनिवार्य होगा।

वहीं आइटीआइ प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने बताया कि 21 अप्रैल 2022 को इस अप्रेंटिस व रोजगार मेले में राज्य व बाहरी राज्यों की नेशनल व मल्टीनेशनल कंपनियां भाग ले रही हैं।

जिसमें प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा। जिसके एवज में युवाओं को 8000 रुपये से लेकर 13000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

इस मेले में अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन आइटीआइ शाहपुर में सुबह दस बजे से करवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी को अपना मोबाइल साथ लाना अनिवार्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...