केंद्रीय विद्यालय की दाखिला सूची के लिए करना होगा इंतजार, आनलाइन मिलेगा प्रवेश

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

केंद्रीय विद्यालय के लिए पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के आनलाइन लाटरी के माध्यम से जारी की जाने वाली पहली एडमिशन लिस्ट 18 अप्रैल को जारी नहीं हो पाई।

इसकी वजह केंद्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) द्वारा एडमिशन पोर्टल पर जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 18 अप्रैल, 2022 को होने वाले सत्र 2022-23 के लिए कक्षा एक के आनलाइन प्रवेश के लिए लाटरी को लेकर अगले आदेश तक रोक लगाई है। लाटरी की संशोधित तिथि जल्द ही निकाली जाएगी।

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए अधिसूचना 28 फरवरी, 2022 को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया केविएस द्वारा शुरू की गई थी और आखिरी तारीख 21 मार्च निर्धारित की गई थी।

हालांकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रस्तावों को लागू करने के उद्देश्य से कक्षा एक में निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा पहली बार छह वर्ष किए जाने के कारण कई अभिभावक बच्चों के लिए आवेदन नहीं कर पाए। इस नियम के विरुद्ध दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका की गई थी।

वहीं केंद्रीय विद्यालय योल के प्रधानाचार्य गिरीश शर्मा ने बताया कि कक्षा एक की एडमिशन पर अगले आदेश तक अभी रोक लगा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...