पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागा चालक, चेक किया तो अंदर से मिली होश उड़ाने वाली चीज

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ननोवाल के पास नाका लगा रखा था तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी को जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी चालक घबरा गया और गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने जब बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 144 बोतलें शराब देसी व 12 बोतलें शराब अंग्रेजी की बरामद हुई।

जिले में पुलिस अधिकारियों द्वारा नाकाबंदी लगाई थी। चैकिंग दौरान बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ननोवाल के पास नाका लगा रखा था जब पुलिस ने गाड़ी चैकिंग के लिए रोकी तो गाड़ी चालक घबरा गया ।

चालक गाड़ी छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. नालागढ़ श्याम लाल ने बताया कि नालागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ननोवाल से एक बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से शराब तस्करी की जा रही है जिस पर पुलिस ने नाका लगाकर बोलेरो गाड़ी को रोका और उस में अवैध रूप से रखी शराब बरामद की है चालक मौके से फरार हो गया है जिसकी धरपकड़ जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...