इंदौरा में मुख्‍यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- गुरमुख सिंह

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच व उनके साथ अन्य युवा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस वाहन से मनमोहन कटोच व अन्य युवाओं को थाने ले गई। इस दौरान मनमोहन कटोच व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मुख्यमंत्री गो बैक के नारे भी लगाए।

बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने पहले ही दावा किया था कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। ऐसे में अपने निजी वाहनों से जब पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य युवा आ रहे थे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया और अपने वाहन में उन्हें भरकर थाने में ले गए। इस बीच युवाओं ने पुलिस व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि इंदौरा में विकास नहीं हुआ है और इंदौरा में भ्रष्टाचार हो रहा है, जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। आम आदमी को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अब जब चुनावी वर्ष है तो इंदौरा की याद आने लगी है।

पुलिस ने मनमोहन कटोच, ध्रुव कटोच, नीरज, दिनेश शर्मा, सोनू आदि को कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए हिरासत में लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...