लब की सांस्कृतिक संध्या में ‘इना बड़ियां जो तुड़का लाणा’ ने किया मंत्रमुग्ध

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

नगर पंचायत जवाली के अधीन बैसाखी मेला कमेटी लब द्वारा महाराणा प्रताप भवन लब में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी अमन कुमार धवन व व्यवसायी हन्नी धीमान ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

मंच संचालन ज्वाली के मशहूर हास्य कलाकार पंकज डोगरा ने किया। हास्य कलाकार पंकज डोगरा ने संचालन के अलावा लोगों को अपनी कमेडी से लोटपोट भी किया।

गायिका डोनी राणा ने लाज मेरी रखेयो भला झूले लालन, ‘बत्तियां बुझाई रखदी’, ‘इना बड़ियां जो तुड़का लाणा’ को मनमोहक आवाज में गाया।

पहाड़ी गायक सूरज ने ‘आजकल याद कुछ और रहता नहीं’ को गाया।

पहाड़ी गायक प्रमोद राणा ने ‘नित खैर मंगा सोहनेया वे तेरी’ पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

प्रसिद्ध पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित ने ‘भेडां तेरियां ओ’ तथा ‘दंदे वाली पीड़ बुरी’ पर प्रस्तुति दी।

मुख्यातिथि अमन कुमार धवन व हन्नी धीमान ने कहा कि मेले व ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से आपसी भाईचारा व मेलमिलाप बढ़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...