मंडी से भी बड़ी होगी कांगड़ा में भीड़ : कुकू ठाकुर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी का नशा अब हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी के सर चढ़ कर बोल रहा है और दिनप्रतिदिन लोगों का रुझान इस पार्टी की तरफ हो रहा है।

मंडी मेगा रोड शो के बाद अब 23 अप्रेल को कांगड़ा के चंबी मैदान में प्रदेश भर से आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ेगा और अपने लोकप्रिय नेता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुनने आएंगे।

यह शब्द केंद्रीय विकास कमेटी सदस्य हिमाचल कुकू भाई ठाकुर ने कहे हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि पार्टी केजरीवाल के हिमाचल दौरे को लेकर पूरा खाका बना चुकी है और जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है

।उन्होंने बताया कि हिमाचल चुनाव प्रभारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन तथा हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है तथा अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को पटखनी देने की पूरी रणनीति बन रही है।

कुकू भाई ठाकुर ने कहा है कि कांगड़ा रैली के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं हैं। जिनका निर्वहन हर एक कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर कर रहा है। उन्होंने बताया कि चंबी मैदान का कार्यक्रम भी भव्य होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...