धर्मशाला में युवाओं ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली का लगाया आरोप, आंसर-की पर भी उठाए सवाल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल 

हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पर युवाओं ने सवाल उठाए हैं। युवाओं का आरोप है कि पेपर लीक हुआ है। लिखित परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के बहुत ज्यादा नंबर आए हैं, जबकि कुछेक के आंसर-की के साथ नंबर मिलाने के बाद संभावना के अनुरूप बहुत कम अंक मिले हैं, जोकि सरासर किसी धांधली की ओर इशारा करते हैं।

यह आरोप उपायुक्त कार्यालय पहुंचे कांगड़ा-चंबा के अभ्यर्थियों ने जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन में लगाए हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने आरोप जड़े हैं कि हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हुआ है।

उनका कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों के बहुत ज्यादा नंबर आए हैं, जिसका पुलिस विभाग को संज्ञान लेकर छानबीन करनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में एक ही परिवार के तीन अभ्यर्थियों ने 70 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जोकि पेपर लीक होने की संभावनाओं को और पुख्ता कर रहा है।

वहीं कई अभ्यर्थियों को जो अंक दिए गए हैं, वे आंसर की से मिलान की अपेक्षा बहुत कम हैं। उन्होंने कहा अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अभ्यर्थी बड़ा कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे।

वहीं अभ्यर्थियों ने डीजीपी को भी एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने सिपाही की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप लगाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...