गगल हवाई अड्डे पर अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया विमान

--Advertisement--

Image

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने की मॉकड्रिल, दिल्ली से आ रहे विमान का चार आतंकवादियों ने किया अपहरण, कोशिश नाकाम 

ब्यूरो – रिपोर्ट 

गगल हवाई अड्डे दिल्ली से गगल आ रहे एक विमान को आतंकवादियों से मुक्त करवाया गया। गगल हवाई अड्डा के हवाई मार्ग यातायात अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बाद दोपहर इस विमान के पायलट ने गगल हवाई अड्डे के एटीसी टावर से सम्पर्क किया।

पायलट ने बताया कि चार आतंकवादियों ने उसके विमान का अपहरण कर लिया है और यह आतंकवादी उसको विमान पाकिस्तान के मुज्जफराबाद ले जाने को कह रहे हैं।

पायलट ने बताया कि उसने इन आतंकवादियों को यह कह कर रोका है कि इस विमान में इतना ईंधन नहीं है ए जिससे यह विमान पाकिस्तान पहुँच सकता है।

यह बताया कि उसने इन आतंकवादियों को गगल हवाई अड्डे पर विमान में ईंधन भरवाने के लिए बोल दिया है ए जिस पर वे राजी हो गए है ।

गगल हवाई अड्डे के हवाई यातायात प्रभारी ने बताया कि उन्होंने इस अपहृत चार्टर विमान के बारे में गगल हवाई अड्डा के निदेशक ए जिला प्रशासन और गगल हवाई अड्डे की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसियों को दे दी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 मिनट के भीतर ही पुलिस कमांडों दस्ते सहित गगल हवाई अड्डे पर मोर्चा संभाल लिया ।

उन्होंने बताया कि जैसे ही गगल हवाई अड्डे पर विमान लैंड किया तो कमांडो ने तुरंत इस विमान को घेर लिया और कारवाई करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिमाचल प्रदेश पुलिस की कमांडो द्वारा की गई इस कार्रवाई में एक यात्री भी घायल हुआ । उन्होंने बताया कि यह आतंकवादी अपने एक साथी की रिहाई करवाना चाहते थे। जिसके लिए इन आतंकवादियों ने इस विमान का अपहरण किया था।

घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। गगल हवाई अड्डे के हवाई मार्ग यातायात अधिकारी ने बताया कि यह मॉक ड्रिल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के कार्यवाहक निदेशक मयंक यादब के दिशानिर्देशों में इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉकड्रिल के तुरंत बाद गगल हवाई अड्डे के अधिकारियों और जिला प्रशासन के एक बैठक का आयोजन गया । इस बैठक में गगल हवाई अड्डे की सुरक्षा के बारे में समीक्षा की गई ।

इस अवसर पर हवाई अड्डा गगल की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों ने भाग लिया। ज्ञात रहे कि यह सारी घटना एक मॉक ड्रिल थी और गगल हवाई अड्डे पर ऐसी मॉकड्रिल हवाई अड्डा अथॉरिटी और जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर आयोजित की जाती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...