नाके के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, राहगीर से चरस बरामद

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

स्टेट नारकोटिक्स क्राइम/कंट्रोल फील्ड यूनिट कांगड़ा की टीम ने गश्त के दौरान धारगला के समीप बरोटी जीरो प्वाइंट में राहगीर से 508 ग्राम चरस की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद रफी निवासी गांव धुत्ता पोस्ट आफिस डियूर तहसील सलूणी के तौर पर की गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है। स्टेट नारकोटिक्स क्राइम/कंट्रोल फील्ड यूनिट के एएसआई करतार सिंह की अगवाई में मुख्य आरक्षी विक्रांत कालिया, मुख्य मानक आरक्षी मोहम्मद असलम और आरक्षी संजय कुमार की टीम इलाके की गश्त पर थी।

इसी दौरान बरोटी जीरो प्वाइंट के पास पैदल गुजर रहा मोहम्मद रफी पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को मोहम्मद रफी की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ के लिए रोका गया।

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर मोहम्मद रफी की तलाशी लेने दौरान कब्जे से 508 ग्राम चरस बरामद है। मोहम्मद रफी के खिलाफ चरस तस्करी के आरोप में किहार पुलिस थाना मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने 508 ग्राम चरस सहित राहगीर के पकडे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...