कांगड़ा में ट्रक चालक को महंगा पड़ा महिला को लिफ्ट देना, चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

कांगड़ा बाईपास रोड पर ट्रक ड्राइवर को एक महिला को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। महिला ने ट्रक चालक को चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से वह लुटने से तो बच गया।

महिला ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और ट्रक को कई जगह से नुकसान पहुंचाया। महिला और ट्रक चालक के हंगामे पर भीड़ एकत्रित हुई तो महिला ने भीड़ के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कछियारी पंचायत प्रधान राजिंदर कौर को दी। इस पर पंचायत प्रधान राजेंद्र कौर मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

पंचायत प्रधान कछियारी राजिंदर कौर ने बताया जब उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि ऊना की तरफ से आ रहे एक ट्रक चालक ने कांगड़ा बाईपास रोड पर एक महिला को लिफ्ट दी थी, जिसने रास्ते में चाकू की नोक पर ट्रक चालक को लूटने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए रिहायशी क्षेत्र में गाड़ी खड़ी कर दी।

इस दौरान महिला ने ट्रक में रखे सामान को बाहर फेंक दिया व पत्थरों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए। मामला संगीन होने पर जब पंचायत प्रधान मौके पर पहुंची तो महिला ने पंचायत प्रधान व अन्य लोगों से भी बदसलूकी करना शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे भागने नहीं दिया।

मामले की जानकारी कांगड़ा पुलिस को भी दी गई और मौके पर पहुंची कांगड़ा पुलिस ने जांच की तो सारी गलती महिला की निकली।

हालांकि इस मामले में ट्रक चालक ने कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी, जिससे कांगड़ा पुलिस ने इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया।

पंचायत प्रधान कछियारी राजेंद्र कौर ने कहा कि ट्रक चालकों को ऐसे किसी भी अनजान शख्‍स को लिफ्ट नहीं देनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...