काव्य वर्षा की द पिल्लो चंडीगढ़ म्यूजिक एन्ड फ़िल्म फेस्टिवल 2022 के लिए चयनित

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के गांव दरकाटी की काव्य वर्षा ने साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन से कोई कार्य किया जाए वो सफल ज़रूर होता है। हर दिन काव्य वर्षा का नाम आसमान की ऊंचाईयों की तरफ बढ़ रहा है। उनकी लिखी हुई लघु फ़िल्म द पिल्लो ने देश नहीं विश्व भर में अपना डंका बजाया है।

एक बार फिर उनकी लघु फिल्म द पिल्लो चंडीगढ़ म्यूजिक एन्ड फ़िल्म फेस्टिवल 2022 में चयन हुआ है। वहां यह फ़िल्म 21 और 22 अप्रैल को चंडीगढ़ में दिखाई जाएगी।

इसके निर्देशक एकलव्य सेन हैं। जिन्होंने अभी तक 45 लघु फिल्मों का निर्माण किया है। उनमें से 5 काव्य वर्षा द्वारा लिखी गयी हैं।

वर्षा ने पत्रकारों को बताया कि उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि देश के इतने बड़े फ़िल्म महोत्सव में उनकी फिल्म का चयन हुआ है। जहाँ बॉलीवुड जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। फ़िल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली , अभिषेक दूडिया एवम म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन और भी बड़े स्टार इस फेस्टिवल में पहुंचेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...