सड़क दुर्घटना में उजड़ा दो सगी बहनों का सुहाग, चालक सहित दोनों घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के अंतर्गत रामपुर उपमण्डल के कुमारसेन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों का सुहाग उजड़ गया। दोनों बहनों के पतियों की हादसे में मौत हो गई। जबकि दोनों बहनें व चालक बुरी तरह घायल हुए हैं और इन्हें आइजीएमसी रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे के करीब शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे-5 पर रेडी खड्ड के पास एक बोलेरो कैम्पर के खड्ड में गिरने की वजह से ये हादसा हुआ। बोलेरो में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। बोलेरो को 19 साल का युवक चला रहा था। अनियंत्रित होकर बोलेरो करीब 300 फुट नीचे जा गिरी।

मृतकों की पहचान रामपुर के करेरी निवासी बोज राज (54) और तकलेच निवासी मोहन लाल (64) के रूप में हुई है। दोनों का आपस में साडू का रिश्ता था। घायलों में चालक कार्तिक (19) निवासी करेरी, सीमा पत्नी बोज राज (38), कातला (58) पत्नी मोहन लाल शामिल हैं। बोज राज की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मोहन लाल ने अस्पताल के जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहाँ की दुर्घटना का शिकार हुए परिवार के सदस्य अपने रूटीन इलाज के लिए सोलन के कुमारहट्टी जा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक की लापरवाही हादसे का कारण बनी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...