हिमाचल में सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी, डीसी, एसपी के फिर हो सकते हैं तबादले

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाने की तैयारी है। चुनावी साल में मंत्रियों और विधायकों पर लोग मनपसंद स्टेशन में नियुक्ति करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में प्रतिबंध के बावजूद धड़ाधड़ मंत्रियों और विधायकों के डीओ नोट आ रहे हैं।

वर्तमान में राज्य में सामान्य तबादलों पर पूरी तरह रोक लगी है। अपरिहार्य कारणों और आपात स्थिति में ही मंत्री और विधायक सीएम जयराम ठाकुर को डीओ नोट भेज सकते हैं। इसके अलावा सामान्य स्थिति में तबादले नहीं हो सकते हैं।

वर्तमान में केवल जनजातीय जिलों के लिए ही तबादलों से रोक हटी है। इनमें भी रिक्तियों को भरने के लिए तबादले किए जा सकते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए सामान्य तबादलों से रोक हट सकती है। यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यालय में विचाराधीन है।

इस बारे में कार्मिक विभाग से भी फीडबैक लिया जाएगा। हालांकि, तबादले रोक हटने के बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय की संस्तुति के बाद ही होंगे। ऐसे में सामान्य आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा।

डीसी, एसपी के फिर हो सकते हैं तबादले 

हिमाचल प्रदेश में डीसी और एसपी के भी फिर तबादले को सकते हैं। जिन अधिकारियों का कामकाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उन्हें बदला जा सकता है। चुस्त अधिकारियों को उनके स्थान पर नियुक्ति दी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...