केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गया पुस्तकोपहार

--Advertisement--

Image

हिमखबर, देहरा – आशीष कुमार

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2022-23 में केन्द्रीय विद्यालय नलेटी में पुस्तक उपहार महोत्सव मनाया गया।पुस्तक उपहार केन्द्रीय विद्यालय संगठन की एक महत्वपूर्ण योजना है।

जिसमें विद्यार्थी अपनी पुस्तके विद्यालय के पुस्तकालय में दान कर देते हैं और जरूरतमंद विद्यार्थी पुस्तकालय से नि:शुल्क प्राप्त करता है। पुस्तकालयाध्यक्ष श्री अनूप सिंह ने बताया कि इस पुस्तकोपहार योजना के तहत 550 पुस्तकें छात्र – छात्राओं द्वारा दान की गई और इतनी ही पुस्तकें अर्थात् 550 पुस्तकें वितरित की जा चुकी है।

विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस पुस्तकोपहार में भाग लेकर पर्यावरण को बचाने की अहम भूमिका जो विद्यालय के बच्चों व उनके अभिभावकों ने निभाई है, वह प्रशंसनीय हैं।

इस उत्सव के द्वारा जरूरतमंद को नि:शुल्क अपनी कक्षा की पुस्तकें मिल जाती हैं तथा अभिभावकों पर कुछ आर्थिक बोझ कम होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...