महिला को बंधक बनाकर किया शारीरिक शोषण, कांगड़ा थाना में पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

हिमखबर, कांगड़ा – राजीव जस्वाल

महिला ने बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप पति सहित ससुराल पक्ष पर लगाया है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है।

जैसे तैसे ससुराल से जान बचाकर मायके पहुंची महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा उपमंडल की पंचायत बीरता में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर शरीरिक शोषण करने का मामला कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि बीरता की महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी कि कुछ माह से उसे पति द्वारा घर में ही बंधक बना कर रखा गया और इस दौरान उसके पति व घर के अन्य लोगों ने उसका शरीरिक शोषण किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन में शिकायत आने पर कांगड़ा पुलिस ने आइपीसी की धारा 342, 323 व 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवा ली है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कानून के तहत जल्द कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...