श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक वाहन पलटा, युवती की मौत, 15 घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते घालुवाल में श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन के पलटने से एक 17 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। 15 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। सभी घायल जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव धमांदरी के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार धमांदरी के एक ही गांव से करीब 20 लोग एक मालवाहक वाहन में सवार होकर नवरात्र पूजन और हरियाली विसर्जन के लिए स्वां नदी गए थे। यहां विसर्जन करने के बाद लौटते हुए मालवाहक वाहन से चालक का नियंत्रण खो गया और कई पलटे खाकर वाहन स्वां नदी किनारे पहुंच गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद व 108 एंबुलेंस के जरिये घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने साक्षी (17 वर्ष) पुत्री केहर सिंह निवासी धमांदरी तहसील सदर जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया। जबकि, हादसे में घायल हुए 15 श्रद्धालुओं में से अधिकांश को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक वाहन भी गांव के ही रणजीत सिंह का था और वह स्वयं वाहन चला रहा था। बता दें कि रविवार को नवमी के पर्व के चलते क्षेत्र के अधिकतर लोग नवरात्र पर विसर्जन के लिए स्वां नदी के किनारे जाते हैं। यहां पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से नवरात्र के दौरान बीजी गई जौ को बहते पानी में विसर्जित किया जाता है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

यह श्रद्धालु हुए घायल

घायलों में सुनीता देवी (45) पत्नी विकक्रम जीत, दिव्यांश (11) पुत्र मनोज कुमार, इशिता (7) पुत्री मनोज कुमार, शिया (13) पुत्री राम सिंह, मीना कुमारी (42) पत्नी रविदत्त सिंह, नेहा (22) पुत्री रविदत्त सिंह, विमला देवी (35) पत्नी रणजीत सिंह, शिवानी (19) पुत्री वक्शी सिंह, सुमन (29) पुत्री हरवंश लाल, पायल ठाकुर (28) पुत्री पवन कुमार, अनिकेत जसवाल (16) पुत्र केहर सिंह, मंदीप ठाकुर (2) पुत्र अवतार सिंह, रिया (14) पुत्री अवतार सिंह, सिया ठाकुर (13) पुत्री रणजीत सिंह, आरूष शर्मा (11) पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। यह सभी धमांदरी गांव तहसील सदर जिला ऊना के रहने वाले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...