ताया ने डेढ़ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, बच्ची का अस्पताल में चल रहा इलाज

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

समूचे देश में अष्टमी के अवसर पर “कन्या पूजन” हो रहा था लेकिन हवस के वहशी दरिंदे ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुराचार  की वारदात को अंजाम दिया। 34 वर्षीय दरिंदे ने अपनी डेढ़ साल की मासूम भतीजी से हैवानियत की तमाम सीमाएं लांघते हुए वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित परिवार स्थानीय नहीं है, साथ ही आरोपी भी बंगाली समुदाय का है। प्रवासी परिवार मजदूरी के सिलसिले में शहर में रह रहा है। पीड़ित मासूम बच्ची डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। रविवार दोपहर तक की अंतिम सूचना के मुताबिक पीड़ित बच्ची की हालत स्थिर है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित बच्ची के ताया को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है, लिहाजा पुलिस भी हर कदम को फूंक-फूंक कर रख रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीड़ित व आरोपी का घर आमने-सामने है। डेढ़ साल की पीड़िता की मां की 6 दिन पहले ही प्रसूति हुई है,महिला ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। लिहाजा वो बैड रैस्ट पर ही हैं। सूत्रों के मुताबिक दोपहर के वक्त आरोपी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा, वहां से वो बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया।

मां ने यह समझा कि ताया अपनी भतीजी को प्यार में ले गया है। इसी बीच बच्चे के दूसरे ताया का बेटा जंगल से लकड़ी लेकर लौटा तो उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। वो तुरंत ही बच्ची की आवाज की आवाज की दिशा में चाचा के घर में अंदर दाखिल हुआ इसके बाद उसने जो मंजर देखा उससे वो सन्न रह गया।

बच्ची के चचेरे भाई ने पाया कि आरोपी द्वारा बेहद ही खौफनाक वारदात को अंजाम दे चुका है। तुरंत ही लड़के ने अपनी  नन्ही बहन को वहां से रेस्क्यू किया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।  गनीमत इस बात की  रही कि चचेरा भाई मौके पर पहुंच गया अन्यथा आरोपी द्वारा बच्ची के जीवन को भी खतरा पैदा किया जा सकता था। परिवार मजदूरी के सिलसिले में शहर के ही एक मोहल्ले में रह रहा है। दरिंदगी की हदें पार करते हुए रिश्ते में बच्ची के ताया ने घर पर ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

महिला थाना में आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी मीनाक्षी ने शनिवार शाम मौके का भी निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक पीड़ित बच्ची के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। रविवार को भी समूचे शहर में “रामनवमी” के अवसर पर हरेक परिवार द्वारा कन्या पूजन किया जा रहा था,लेकिन एक मां अपनी नन्ही परी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही थी।

उधर, एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में डीएसपी (मुख्यालय) मीनाक्षी ने पुष्टि करते हुए कहा कि फ़ौरन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मौके का निजी तौर पर निरिक्षण किया गया। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित बच्ची की हालत स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...