जड़ें जमाने के जुगाड़ में जुटी आप को बड़ा झटका, प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन दिग्गज भाजपा में शामिल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल में जड़ें जमाने के जुगाड़ में लगी आम आदमी पार्टी को भाजपा ने जो का झटका दिया है। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी में शामिल करवाया, वहीं भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

उनका दौरा आज से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। हाल ही में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो और रैली की थी। रैली में राज्य के हजारों समर्थकों ने भाग लिया था। पंजाब में प्रचंड जीत के बाद अब आप की नजर हिमाचल प्रदेश पर है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। आप अब विधानसभा की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की कि आप पार्टी शिमला नगर निगम में चुनाव लड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...