हिमाचल में बेरोजगारों के लिए 107 रूट परमिट अधिसूचित

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने बेरोजगारों के लिए पहले चरण में वाहनों के 107 नए रूट परमिट अधिसूचित कर दिए हैं। शीघ्र ही यह रूट परमिट जारी कर दिए जाएंगे। सरकार के इस कदम से बेरोजगारों को काम मिलेगा और साथ ही ग्रामीण रूटों में चल रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों का घाटा भी कम किया जा सकेगा।

प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए पहले चरण में वाहनों के 107 नए रूट परमिट अधिसूचित कर दिए हैं और शीघ्र ही यह परमिट जारी भी कर दिए जाएंगे।

राज्य सरकार अन्य रूटों की पहचान भी कर रही है ताकि यहां भी परमिट जारी किए जा सकें। परिवहन विभाग को अन्य रूट परमिट भी अधिसूचित करने के निर्देश दे दिए हैं।

राज्य सरकार ने एचआरटीसी निदेशक मंडल की पिछले दिनों हुई बैठक में फैसला लिया था कि जिन रूटों पर बड़ी बसों को पूरी सवारियां नहीं मिलती हैं, वहां घाटा कम करने के लिए 12 सीटर वाहनों के रूट परमिट बेरोजगारों को दिए जाएंगे ताकि लोगों को यात्रा करने में परेशानी न हो और युवाओं को रोजगार भी मिल सके।

इसके बाद परिवहन विभाग ने रूटों को चिन्हित किया और पहले चरण  में 107 रूटों के परमिट दिए जा रहे हैं। इससे युवाओं के रोजगार के रास्ते खुलेंगे और साथ ही पथ परिवहन निगम की घाटा भी हो सकेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था और मजबूत कर रही है।

बेरोजगारों को परमिट जारी कर सरकार रोजगार दे रही है और 12 सीटर वाहनों के परमिट ग्रामीण रूटों में जारी कर रही है। ये परमिट उन क्षेत्रों में दिए जा रहे हैं, जहां एचआरटीसी की बड़ी बसों को सवारियां कम मिल रही हैं। रूट परमिट के लिए अन्य क्षेत्रों को भी चिन्हित किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...