शिमला पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुुर ने किया स्‍वागत

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज शनिवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। नड्डा दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब शिमला पहुंचे। शिमला में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा देश भाजपा कोर कमेटी के अलावा विधायकों की अलग से बैठक भी लेंगे। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। नड्डा के रोड शो से पहले पहाड़ में उभरने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है।

आम आदमी पार्टी के प्रांत प्रभारी अनूप केसरी सहित दो अन्‍य नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नड्डा पहली बार हिमाचल पहुंच रहे हैं।

अनाडेल से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो होगा। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अर्की के एक बूथ की भी बैठक लेंगे। नड्डा का रात्रि ठहराव शिमला में होगा। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर जाएंगे।

चार राज्यों में जीत के बाद पहली बार नड्डा हिमाचल आ रहे हैं। चुनावी जीत के बाद शिमला में नड्डा के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। रोड शो में कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी होगा।
नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में जाएंगे। 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शिमला में नड्डा का स्वागत करेंगे। उनका हेलिकॉप्टर अन्नाडेल मे‘ उतरेगा। 10 अप्रैल को बिलासपुर जाते हुए नड्डा का नम्होल, टुटू, दाड़लाघाट, चमाकड़ी पुल में स्वागत किया जाएगा। नड्डा अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ की बैठक भी लेंगे।

15 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के दौरे को लेकर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भारी जोश है। जेपी नड्डा का दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, ऐसा प्रदेश के नेता मान रहे हैं। शिमला में 15 हजार से ज्‍यादा कार्यकर्ता जुटाने का दावा किया गया है।

अनाडेल में नड्डा का स्‍वागत

काफी इंतजार के बाद साढ़े 12 बजे के करीब जेपी नड्डा शिमला के अनाडेल में हेलिकाप्‍टर के माध्‍यम से पहुंचे। यहां सीएम जयराम ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप सहित अन्‍य नेताओं ने उनका स्‍वागत किया।

जेपी नड्डा का रोड शो में अभिनंदन

अनाडेल में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा के कैनेडी चौक पर पहुंचे और वहां से रोड शो के माध्यम से पीटरहाफ के लिए रवाना हुए।

रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अनाडेल में उनके स्वागत के दौरान पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप राजीव बिंदल विपिन परमार सहित अन्य भाजपा के नेता भी शामिल रहे।

झूमते हुए पहुंचे चौपाल के कार्यकर्ता

जेपी नड्डा के स्वागत के लिए चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक नाचते गाते हुए शिमला पहुंचे। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता सड़क किनारे झूम रहे हैं। नड्डा के अभिनंदन के लिए कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा।

पीटरहाफ में जनसभा की तैयारियां

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा के लिए पीटरहाफ के सभागार में मंच से लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित अन्य नेता खुद तैयारियां कर रहे हैं। रोड शो के बाद नड्डा यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

नड्डा के शिमला दौरे के मायने

जेपी नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्‍साह है। सुबह से ही कार्यकर्ता जेपी नड्डा के स्‍वागत के लिए शिमला में जुट गए। मई या जून में शिमला में नगर निगम चुनाव भी होने प्रस्‍तावित हैं। इस बीच नड्डा का शिमला दौरा काफी महत्‍वपूर्ण हैै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...