पति-पत्नी ने मिलकर लूटा हमीरपुर, दोनों ने पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगे 45 लाख रुपए

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

पति-पत्नी ने पॉलिसी के नाम पर हमीरपुर के लोगों को लूटने का काम लिया है। दोनों ने मिलकर पॉलिसी के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी की है। हमीरपुर के नादौन चौक पर निजी फाइनांस कंपनी का कार्यालय खोला था। तीन साल तक कंपनी का कार्यालय खुला रहा तथा लोगों से पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिए।

जब पैसा वापस करने का समय आया तो कंपनी फरार हो गई। दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष टीम आरोपियों को बंगाल से लेकर हमीरपुर पहुंची है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

कंपनी जिला के कई लोगों के पैसे का गबन कर चुकी है। कंपनी के फरार होने का मामला दो जुलाई, 2017 को दर्ज हुआ था। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पता लगाया लिया कि आरोपी पश्चिम बंगाल में हैं।

ऐसे में इनको पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम 14 मार्च, 2020 को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई थी। वहां पर दो आरोपियों को पकड़ा गया है।

इनमें प्रशांत चक्रवती तथा अर्पिता चक्रवर्ती निवासी 106/15/15, सरकार पाडा, रथतला हरीसहर, थाना बिजपुर जिला नोर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डाक्टर आकृति शर्मा का कहना है कि ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने पर इन्हें 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...