पैसे की खातिर भूला दोस्ती युवक पर हथियार से हमला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

गगल में काथला माता मंदिर के पास वारदात आरोप: मोबाइल और बाइक लेकर तड़पता छोड़ गया। 

गगल थाना के अंतर्गत काथला माता मंदिर के पास एक युवक पर तेज धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी फरार हो गया है। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक दो युवक एक हमीरपुर और दूसरा सुक्कड़ मसरेहड़ का निजी बैंक में कार्यरत हैं। दोनों बाइक पर जा रहे थे। सुक्कड़ के रहने वाले युवक ने हमीरपुर के युवक से 35 हजार रुपये लेने थे। इस पर दूसरे युवक ने उसे यह कहकर इस सुनसान सड़क पर बुलाया कि वहां पर किसी से पैसे लेने हैं। वहीं आपको देता हूं, लेकिन यहां पहुंचने कर रही है।

पर दूसरे युवक ने सुक्कड़ के रहने वाले युवक के गले पर हथियार से वार कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालक ने घायल युवक को तियारा अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस को भी सूचना दी।

हमला करने के बाद आरोपी युवक ने घायल को सॉरी भी कहा ने और वहां से उसका मोबाइल और बाइक लेकर उसे तड़पता छोड़ गया। क्षेत्र में पैसे के लिए दोस्ती का रिश्ते भूलने के मामले की चर्चा हो रही है।

थाना प्रभारी पुष्प राज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...