मंत्री सरवीण चौधरी ने लदवाड़ा छिंज मेले में की शिरकत, कहा मेले व दंगल हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। इनके आयोजन से जहां हमें आपस में मिलने का बेहतर अवसर मिलता हैं वहीं इससे आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र लदवाड़ा में छिंज मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख़्यतिथि शिरकत करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है।

उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से इन मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

मेला कमेटी लदवाड़ा कैप्टन अमरसिंह , उपप्रधान देस राज बागी, व कमेटी के सदस्यों ने छिंज मेला में आने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत किया व आभार जताया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने 5 लाख रु स्टेज शेड व सीढियां तथा मेला कमेटी लदवाड़ाको 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छिंज मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधान लदवाड़ा योग राज चड्ढा , पूर्व चेयरमैन अश्वनी चौधरी , मूंदला राकेश कुमार , उपप्रधान अशोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...