मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया दिल्ली पब्लिक स्कूल त्यारा का उद्घाटन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप पहचान कायम की है। यह उद्गार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले में दिल्ली पब्लिक स्कूल त्यारा के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल छात्रों को आधुनिक पहलुओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में एक लंबा सफर तय करेगा।

दिल्ली पब्लिक स्कूल पहले से ही नाथपा झाकरी और मनाली में अंग्रेजी माध्यम की सह-शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह राज्य का तीसरा स्कूल होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 131 डिग्री कॉलेज, 1878 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 931 हाई स्कूल, 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 पॉलिटेक्निक कॉलेज और 138 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

इससे पहले, भारत के वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि ऐसे संस्थान न केवल स्थानीय शैक्षिक परिदृश्य को बदलने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास से भी जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद किशन कपूर, ऊन संघ के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल और एसपी खुशाल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...