पुुलिस के साथ मारपीट मामले में एक परिवार के चार गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत लांगणा के कोटला गांव में बुधवार को पुलिस कर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट के मामले में हिरासत में लिए चारों आरोपियों को आज स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार गत बुधवार को कोटला गांव में न्यायालय के आदेश पर निर्माण कार्य की रिपोर्ट लेने गए पुलिस कर्मियों पर आरोपी व उसके परिजनों द्वारा हमला किया गया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी व आरोपी का सगा भाई शिकायतकर्ता राजमल घायल हो गया।

पुलिस के सब इंस्पेक्टर को टांडा मेडिकल कालेज कि लिए रैफर किया गया है। पुलिस उप अधीक्षक पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...