
शाहपुर – नितिश पठानियां
हि0प्र0 कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार 31मार्च 2022 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर के सभी पदाधिकारीयों, कांग्रेसी कार्यकर्ता, सभी फ्रंटल संगठनों युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, ईंटक, एनएसयूआई, अन्य पिछड़ा वर्ग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों एव स्थानीय जनता ने बढ़ती महंगाई के विरोध में शाहपुर में धरना प्रदर्शन किया
पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई निरंतर अपना तांडव कर रही है, लेकिन केन्द्र और प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। जब से भाजपा को 4 राज्यों में जीत मिली है, तब से निरंतर लोगों को महंगाई तोहफे के रूप में मिल रही है।
पैट्रोल-डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकार ने लोगों को अपने जुमलों में उलझा कर रखा है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के पास महंगाई को कम करने के लिए कोई मास्टर प्लान नहीं है, जिसका भुगतान आम जनता को करना पड़ रहा है। भाजपा शासित केंद्र में सरकार ने चुनाव खत्म होने तक महंगाई में वृद्धि नहीं की, जैसे ही चुनाव खत्म हुए तो महंगाई ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में खाद, स्प्रे, खाद्य पदार्थ, सीमैंट, सरिया, ईंट और अन्य कंस्ट्रक्शन का सामान भी बहुत महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग अब नया निर्माण करना चाहते हैं उन्हें भारी दिक्कतों से का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि महंगाई को रोकने के लिए एक व्यवस्था बनाई जाए, जिससे कि लोगों को राहत मिले।
पठानिया ने कहा कि राष्ट्र हित की बात करने बालो की पोल तब खुली जब खालिस्तानियों ने धमकी देकर शिमला में झंडा फहराने की बात की तब भाजपा की प्रदेश सरकार उन खालिस्तानियों का कुछ नही कर पाई जो हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानियों का झंडा लेकर हिमाचल की सीमाओं में घुसे।
इनके विरोध में जब शिमला में बिद्यायक विक्रमादित्य के नेतृत्व में युवाओं ने रिज मैदान पर राष्ट्रहित के लिए तिरंगा यात्रा निकाली तो बिद्यायक विक्रमादित्य सहित दर्जनों युवाओं पर प्रदेश सरकार ने मुकदमे दायर कर दिए यहाँ से प्रदेश की भाजपा सरकार की नीयत में खोट नजर आता है।
जो खालिस्तानी प्रदेश में घुसे उन पर प्रदेश की सरकार कुछ नही कर पाई।और अपने ही प्रदेश के युवाओं पर विरोधी ताकतों का विरोध करने पर प्रदेश सरकार ने मुकदमे दायर कर दिए। पठानिया ने कहा कि देश ओर प्रदेश में जो भी विरोधी ताकते भारत को तोड़ने की कोशिश करेगा उसको कांग्रेस पार्टी सहित प्रदेश की जनता कभी भी सहन नही करेंगी और मुँह तोड़ जबाब देगी।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस शाहपुर के सभी पदाधिकारीयों, कांग्रेसी कार्यकर्ता, सभी फ्रंटल संगठनों युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई,अनुसूचित जाति विभाग, ईंटक, अन्य पिछड़ा वर्ग , राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों एव स्थानीय जनता मोजूद थी।
