एचआरटीसी प्रबंधन ने रिटायरमेंट से दो दिन पहले सस्‍पेंड किया आरएम, जानिए क्‍यों हुई यह कार्रवाई

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जेपी शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। जेपी शर्मा ने 31 मार्च को रिटायर होना है। इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आदेश जारी किए हैं। जेपी शर्मा का हेड क्वार्टर परवाणू निर्धारित किया गया है। वह प्रबंधन की इजाजत के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे।

आरोप है कि शिमला से चंडीगढ़ जाने वाली बस में तीन खिड़की में शीशे की जगह एलुमिनियम शीट लगी हुई थी। सूत्रों के अनुसार इसकी शिकायत परिवहन मंत्री से हुई थी परिवहन मंत्री ने इसका कड़ा संज्ञान लिया था और इसे बदलने को कहा था, लेकिन इसमें बदलाव नहीं हुआ तो मंत्री के निर्देश पर प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है।

अब रिटायरमेंट से पहले उक्‍त अधिकारी निलंबन की मार झेलनी पड़ी है। अधिकारी सेवानिवृत्ति समारोह की तैयारी कर रहा था, इस बीच निलंबन का आदेश जारी होने से बड़ा झटका लगा है।

परिवहन मंत्री ने इस तरह की कार्रवाई कर सख्‍ती का अहसास दिलाया है। मंत्री के इस आदेश के बाद परिवहन निगम के अन्‍य अधिकारियों व कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...