दवा कारोबार केस की जांच में जुटी एसआईटी ने सीज किए 8 बैंक खाते

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार मामले में जैनेट फार्मा कंपनी के मालिक दिनेश बंसल और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के बैंक अकाउंट सीज किए गए हैं। नारकोटिक्स सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पंजाब के जीरकपुर और बरनाला में यह कार्रवाई की।

सीज किए गए दो खाते कंपनी के लेन-देन का हिसाब रखने वाले कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी बंसल का साथी दवा विक्रेता अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी धरपकड़ के लिए तीन बार जांच टीम राजस्थान के सीकर में दबिश दे चुकी है।

एसआईटी को सूचना मिली है कि पूरे उत्तर भारत में अवैध दवा कारोबार का धंधा चल रहा है। छानबीन में यह भी सामने आया है कि 2018-19 में पंजाब में ड्रग्स एंड कास्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन को लेकर कंपनी का थोक दवा लाइसेंस रद्द भी हो चुका है।

इसके साथ ही कंपनी ने 2019 में बद्दी में अपना थोक दवा व्यवसाय शुरू किया था। पंजाब के बरनाला में भी कंपनी की एक फार्मा फैक्ट्री चल रही थी। यह पाया गया है कि दो साल के भीतर प्रतिबंधित और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से 100 करोड़ रुपये का लेन-देन कंपनी ने किया है। करीब 30 कंपनियां जांच के दायरे मेें है।

डीएसपी स्टेट नारकोटिक्स दिनेश शर्मा ने बताया कि अवैध दवा कारोबार मामले की जांच जारी है। आरोपी बंसल और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के बैंक खाते सीज किए गए हैं। छानबीन में कई तथ्य सामने आए है, जिसके आधार पर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...