धर्मशाला से तीसा की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरी

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चम्बा पठानकोट उच्चमार्ग में तुनुहट्टी के पास केरु पहाड़ के समीप बीती रात करीब 3 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।कार में 2 लोग सवार थे। जिनको मामूली चोटें आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात को एक निजी कार जो धर्मशाला से चम्बा के तीसा की ओर जा रही थी। जैसे कार तुनुहट्टी के केरु पहाड़ के पास पहुची उसकी विपरीत दिशा से एक गाड़ी पठानकोट की ओर जा रही थी। उस गाड़ी की लाइट कार चालक के ऊपर पड़ने के कारण चालक के आंखों के सामने अंधेरा छा जाने से उसको सड़क दिखाई नही दी व कार अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

गनीमत रही कि जिस जगह से कार दुर्घटना होते हुए खाई के गिरी वहां बंनफुली नामक लगी झाड़ियों की वजह से कार में सवार दोनों चालको को किसी तरह की गंभीर चोट नही आई। जैसे तैसे करके दोनों कार से बाहर निकले व सड़क की ओर बढ़ने लगे पर सड़क से खाई तक रास्ता नही होने कारण वो सड़क तक नही पहुच पाए।

जिसके बाद वे दुर्घटनास्थल से करीब थोड़ी दूर एक गांव तक पहुचे व एक घर मे आश्रय लेकर उस घर मालिक से सारी व्यथा सुनाई। जिसके बाद गांव के लोगो ने स्थानीय पुलिस चौकी बकलोह में दुर्घटना की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुची व दुर्घटना का बारीकी से जायजा लिया जिसमे कार चालक की किसी तरह की गलती नही पाई गई।पुलिस द्वारा किसी तरह का मुकदमा दर्ज नही किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...