कुकर्म के दोषी को सात साल कैद

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले के सरकाघाट में एक नाबालिग से कुकर्म करने के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) मंडी ने सात साल की सजा सुनाई है।

दोषी के विरुद्ध थाना सरकाघाट में 26 फरवरी 2015 को अपहरण व कुकर्म का मामला दर्ज हुआ था। तहसील सरकाघाट का रहने वाला दोषी रमेश कुमार नाबालिग को बहला फुसला कर ले गया था और उसके साथ कुकर्म किया था।

स्वजन की शिकायत पर थाना सरकाघाट ने मामले की जांच की थी। तत्कालीन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने जांच के बाद अदालत में चालान पेश किया था।

मंगलवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (पोक्सो) मंडी ने रमेश कुमार को घृणित कृत्य के लिए दोषी करार देते हुए अपहरण करने व पोक्सो अधिनियम में सात-सात साल की सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...