मंडी मे आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा: खुली जीप में रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के लिए 200 बसें बुक

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुली जीप में इस तिरंगा यात्रा के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे।

तिरंगा यात्रा 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होकर चौहट्टा बाजार, गांधी चौक, होकर सेरी मंच तक आएगी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में छह अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा के अंतिम रोड मैप पर मुहर लग गई है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुली जीप में इस तिरंगा यात्रा के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। तिरंगा यात्रा 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होकर चौहट्टा बाजार, गांधी चौक, होकर सेरी मंच तक आएगी।

विक्टोरिया पुल और सेरी मंच पर केजरीवाल कुछ देर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पड्डल में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर से करीब 200 बसें बुक की गई हैं। इसके अलावा निजी वाहनों में भी कार्यकर्ता आएंगे।

पचास हजार से एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उनके साथ जसवीर और अभिषेक भी मौजूद रहे।

जब चलता है झाडू तो भाजपा, कांग्रेस सब होते हैं साफ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बड़े नेता अभी भी इसी गलतफहमी में हैं कि आप का कोई वजूद नहीं।

हम चाहते हैं कि वह इसी गलतफहमी में रहें। जब आम आदमी का झाड़ू चलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...