
कांगड़ा- राजीव जसवाल
आज मेडिकल कॉलेज टांडा में वर्ल्ड किडनी डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वर्ल्ड किडनी डे के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किडनी ट्रांसप्लांट डिपार्टमेंट के हेड और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान की अध्यक्षता में नर्सिंग स्कूल टांडा के सहयोग के साथ मिलकर मनाया गया ।
इस मौके पर नर्सिंग स्कूल टांडा की छात्राओं द्वारा किडनी को स्वस्थ रखने के विषय पर रंगोली बनाकर और पोस्टर बनाकर संदेश दिया गया।
डॉ राकेश चौहान ने बताया कि आज का यह दिन पूरे विश्व में किडनी डे के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा आज के दिन का बहुत महत्व है क्योंकि एक आम इंसान को इस बात की जानकारी नहीं है कि किडनी को किस प्रकार स्वस्थ हो रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति किडनी की बीमारी से ग्रस्त हो जाता है तो उसका इलाज बहुत महंगा होता है और मनुष्य की जान को भी बहुत खतरा रहता है।
आज के दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यदि प्रत्येक व्यक्ति किडनी को किस प्रकार स्वस्थ रखा जाए इसके प्रति जागरूक हो तो इस बीमारी से पूरी तरह बचा जा सकता है और किडनी को हमेशा स्वस्थ रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा इस डे का मुख्य उद्देश्य इलाज से बचाव हमेशा अच्छा होता है, यह जानकारी देना है।
आज के इस मौके पर डॉ राकेश चौहान सहित नर्सिंग स्कूल के अधिकारी तथा छात्राएं मौजूद रही।
