एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा ने आज महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

आज के इस महत्वपूर्ण मौके पर एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा रानीताल में महिला दिवस पर रखे गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन महिलाओं का दिन होना चाहिए। आज के समय में महिला और पुरुषों के बीच अंतर काफी कम हुआ है, परंतु अभी भी इस पर बहुत अधिक कार्य करने की जरूरत है। बहुत से क्षेत्रों में महिला और पुरुषों में अंतर किया जाता है।

उन्होंने कहा महिला और पुरुषों के बीच अंतर खत्म करने का एकमात्र मुख्य उपाय प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच बदलना है।

आज प्रत्येक व्यक्ति की सोच ऐसी होनी चाहिए कि वह महिला और पुरुष में किसी प्रकार का अंतर ना करें। हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर ही महिलाओं को अधिकार मिले इस और बढ़ना चाहिए।

समाज को पुरुष प्रधान समाज की सोच से बाहर निकाल कर महिला और पुरुष दोनों को बराबर समझना चाहिए। समाज का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब उस समाज में महिला और पुरुषों को एक बराबर नजर से देखा जाए।

उन्होंने कहा प्रत्येक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है, कि वह महिलाओं का सम्मान करें।

आज के इस कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा सहित सीडीपीओ कांगड़ा , विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रधान व सदस्य आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...