अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लैंगिक समानता, टीबी , एचआईवी पर कार्यशाला

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’’ अभियान को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने की।

डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि विकास के लिए लैंगिक समानता बहुत आवश्यक है, उन्होंने यह भी कहा यह बदलाव हमें अपने घरों से शुरू करना चाहिए। इस दौरान सीएमओ ने सभी प्रतिभागियों को लैंगिक समानता की शपथ भी दिलवाई।

चर्चा में भाग लेते हुए प्रतिभागियों ने बताया कि मरीज सबसे पहले देसी इलाज करवाते हैं जिसको गांव में टाइफाइड के रूप में जानते हैं तथा दो-तीन सप्ताह के विलंब के साथ सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं।

प्रतिभागियों ने बताया कि कुछ लोग सरकारी अस्पतालों की लाइन में लगने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुझान रखते हैं। यह रुझान शहरी क्षेत्रों में गांव की अपेक्षा ज्यादा है।

महिलाओं को कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। हमें एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है जहां पर लैंगिक समानता व भेदभाव मुक्त समाज द्वारा सुविधाओं तक पहुंच सुलभ हो सके।

मृत्यु दर को कम करने के लिए डिफरेंटशिएटिड देखभाल पर विस्तृत चर्चा की गई जिस में मरीजों की अतिरिक्त जांच व आवश्यकता अनुसार देखभाल की रणनीति बनाई गई है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने मोबाइल में सोशल मीडिया द्वारा संचालित ट्विटर ऐप पर फॉलोवर्स के अकाउंट बनवाए ताकि सभी प्रतिभागी टीबी तथा एड्स से संबंधित नई जानकारी के साथ अपडेट रहें।

उन्होंने बताया कि टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट जो कि एचआईवी से ग्रसित मरीज व टीवी मरीज के संपर्क में रहने वाले लोगों को सप्ताह में एक बार दी जाती है तथा इगरा टेस्ट में पॉजिटिव यदि मरीज पॉजिटिव आता है तो उसका छाती का एक्स-रे और एलएफटी टेस्ट भी कराया जाना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि टीवी के मरीजों के लिए मेडिकेशन इवेंट रिमाइंडर मॉनिटरिंग(एमईआरएम) तकनीक के बारे में सभी प्रतिभागियों को विस्तार से बताया तथा कहा कि इस तकनीक के जरिए मरीजों का दवाई खाना सुनिश्चित होगा, जिससे कि टीबी के रोग को जड़ से मिटाने में सहायता मिलेगी।

डॉ. सूद ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि टीबी, एचआईवी व एड्स से समाज में जुड़े कलंक और भेदभाव को सही जानकारी के द्वारा खत्म करना है।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच, कंसलटेंट डॉ. दीपिका, जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी सीआर ठाकुर, जिला टीबी पर्यवेक्षक श्री विशाल तथा जिला के सभी खंडों के टीवी,एचआईवी, एड्स के काउंसलर, सुपरवाइजर ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...